मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh

यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने महिलाओं को लेकर अपना चुनावी एजेंडा सामने रखना शुरू कर दिया है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को मजबूत करने से जुड़े कई बड़े ऐलान किए। डिंपल यादव ने कहा कि सत्ता में आने पर सपा ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ शुरू करेगी, जिसके तहत महिलाओं को 40 हजार रुपये की राशि देने का प्रावधान होगा। उन्होंने कहा कि यह राशि हर साल बढ़ाई जाएगी और योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनाने का है। उन्होंने पार्टी के PDA फॉर्मूले का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें ‘A’ का अर्थ आधी आबादी है। उनके मुताबिक, आधी आबादी में शामिल हर महिला के सम्मान और बेहतर सामाजिक स्थिति की गारंटी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला चाहे किसी भी उम्र की हो, उसे सम्मान और आत्मनिर्भरता के अवसर मिलना जरूरी है।

वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना देश और प्रदेश की तरक्की अधूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं के लिए योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते हुए महिला सुरक्षा और कल्याण के मुद्दे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए नारी सम्मान सिर्फ नारा बनकर रह गया है।

सपा नेतृत्व ने सत्ता में लौटने पर महिलाओं और छात्राओं के लिए कई अन्य योजनाओं का भी वादा किया। पार्टी के मुताबिक, आठवीं कक्षा तक बंद किए गए स्कूलों को दोबारा खोलने की दिशा में काम किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 सेवा को मजबूत करने और पुलिस बल में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने की बात कही गई। इसके अलावा महिलाओं और बच्चों के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा गया।

सपा ने छात्राओं को लेकर भी घोषणा की है। पार्टी नेतृत्व के मुताबिक, इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाली छात्राओं को लैपटॉप दिए जाएंगे। इसके साथ ही हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाने का वादा किया गया है। पार्टी का कहना है कि इन योजनाओं के जरिए महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर एक साथ काम किया जाएगा।

डिंपल यादव ने कहा कि ‘स्त्री सम्मान समृद्धि योजना’ केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं होगी, बल्कि इसका उद्देश्य महिलाओं के लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता का रास्ता तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी महिलाओं को समाज में बेहतर स्थिति देने और उनके विचारों को महत्व देने के लिए प्रतिबद्ध है।

लखनऊ में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा की कई महिला नेता भी मौजूद रहीं। इनमें सांसद प्रिया सरोज, इकरा हसन और विधायक रागिनी सोनकर, पूजा शुक्ला तथा नसीम सोलंकी सहित अन्य नेता शामिल थीं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा के इन ऐलानों को महिलाओं के बीच अपना जनाधार मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Share
अगला लेख → JPNIC पर अखिलेश का योगी सरकार पर तंज- ‘BJP सरकार है या कोई द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *