मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लखनऊ में सनसनी: टाइल्स कारीगर की गला रेतकर हत्या, सुनसान मैदान में मिली लाश

लखनऊ में सनसनी: टाइल्स कारीगर की गला रेतकर हत्या, सुनसान मैदान में मिली लाश

राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक युवक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात टाइल्स कारीगर रितेश सिंह का गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव हरदासीखेड़ा के एक सुनसान मैदान में खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस के मुताबिक, रितेश सिंह कल्याणी विहार कॉलोनी का निवासी था और पेशे से टाइल्स कारीगर था। परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने मैदान में एक युवक को गंभीर हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रितेश के गले पर धारदार हथियार से गहरा वार किया गया था, जिससे अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल से पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। मौके पर शराब, कोल्ड ड्रिंक और पानी की बोतलें बरामद हुई हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वारदात से पहले वहां पार्टी चल रही थी। पास में खड़ी एक बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ही मृतक की पहचान संभव हो सकी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय वहां कौन-कौन मौजूद था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतक के दो परिचितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह मामला आपसी विवाद, पैसों के लेनदेन या व्यक्तिगत रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोस्तों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ा और हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

Share
अगला लेख → Strait of Hormuz पर रोक: ईरान ने पाकिस्तानी कंटेनर शिप को भे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *