मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘यूपी की नारी बन रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता’, नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा संदेश अतीक की जमीन पर बनेंगे 602 फ्लैट, CM योगी करेंगे 150 करोड़ की आवास योजना का भूमिपूजन यूपी में MLC की 11 सीटों पर BJP ने झोंकी ताकत, CM योगी से लेकर बड़े नेताओं तक संभाली कमान जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद बड़ा एक्शन, CJP के आशुतोष रांका और सौरव दास 5 दिन के लिए जेल भेजे गए ‘डिग्री सिर्फ सर्टिफिकेट नहीं, सपने साकार करने का जरिया’, छात्रों से बोले CM भगवंत मान आजम खान पर ED का शिकंजा, जौहर यूनिवर्सिटी केस में नई FIR; 416 करोड़ के अंतर की जांच उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक ‘नारी के सम्मान-स्वाभिमान के लिए समर्पित है सरकार’, CM योगी बोले- 2017 से पहले सुरक्षा पर लगा था ग्रहण जेल में आजम खां से ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट के करोड़ों के चंदे पर सवाल यूपी के सभी 75 जिलों में खुलेंगे पंचगव्य आउटलेट, गोबर-गोमूत्र से बने उत्पादों को मिलेगा बाजार

नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश

नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश

नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ और बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता जताई है। मुख्यमंत्री ने नेपाल सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ से बाढ़ प्रभावित सभी लोगों की कुशलता की प्रार्थना भी की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर हुई समीक्षा बैठक के दौरान नेपाल सीमा से लगे जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नेपाल में बाढ़ के असर को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में पूरी सतर्कता बरती जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार रहे।

मुख्यमंत्री ने खास तौर पर महराजगंज और कुशीनगर प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। नेपाल में आई बाढ़ के कारण गंडक और नारायणी नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका जताई गई है। ऐसे में नदी किनारे बसे गांवों में विशेष निगरानी रखने और लोगों को समय रहते सतर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कुशीनगर में प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नारायणी नदी के किनारे बसे गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से स्थिति को लेकर जानकारी ली। प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

वहीं महराजगंज में भी नेपाल की बाढ़ और गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अलर्ट घोषित किया गया है। एसडीआरएफ और पुलिस टीमों ने सायरन बजाकर नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क किया। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों या पक्के मकानों की छतों पर जाएं और प्रशासन के संपर्क में रहें।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में हो रही भारी बारिश से होने वाली जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का भी संज्ञान लिया। उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में जाकर स्थिति का जायजा लेने और बारिश व जलभराव से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जलभराव के कारण आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए तत्काल जरूरी कदम उठाए जाएं।

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से होने वाली जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का आकलन कर 24 घंटे के भीतर मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रभावित परिवारों से लगातार संवाद बनाए रखें और जरूरत के अनुसार उन्हें राहत एवं सहायता उपलब्ध कराएं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने के दौरान लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। वहीं अत्यधिक बारिश के समय नदियों, तालाबों और अन्य जलाशयों के पास जाने से बचें तथा वहां स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें।

Share
अगला लेख → स्कूल में हिजाब पर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, यूनिफॉर्म कोड …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *