मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
हरियाणा के पूर्व मंत्री के बेटे गगनजोत संधू ने की आत्महत्या, पंजाब के फार्म हाउस में खुद को मारी गोली पंजाब के सरकारी स्कूलों पर भिड़े AAP-कांग्रेस, सचिन पायलट को मनीष सिसोदिया ने दिया बड़ा चैलेंज यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार का हेल्थकेयर दांव, शिक्षकों से आंगनबाड़ी तक को 5 लाख का कैशलेस इलाज यूपी चुनाव से पहले महिलाओं पर योगी सरकार का फोकस, स्कूटी से लोन तक बड़े ऐलान मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश

अमृतसर में ASI पर फायरिंग, सिर में लगी गोली; घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने

अमृतसर में ASI पर फायरिंग, सिर में लगी गोली; घायल हालत में खुद बाइक चलाकर पहुंचा थाने

पंजाब के अमृतसर में पुलिस अधिकारी पर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस लाइन में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद अजनाला की ओर जा रहे ASI जसवंत सिंह पर रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी। इस हमले में गोली उनके सिर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, घायल होने के बावजूद उन्होंने असाधारण हिम्मत दिखाई और खुद मोटरसाइकिल चलाकर थाना अजनाला पहुंच गए।

जानकारी के मुताबिक, ASI जसवंत सिंह पुलिस लाइन में ड्यूटी पूरी करने के बाद मोटरसाइकिल से अजनाला जा रहे थे। जब वह थाना राजासांसी क्षेत्र के भल्ला पिंड के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।

गोली लगने के बाद भी ASI जसवंत सिंह ने हिम्मत नहीं हारी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह अपनी मोटरसाइकिल खुद चलाकर थाना अजनाला पहुंचे और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावर की पहचान करने के लिए घटनास्थल और आसपास के इलाकों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है और हमले के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।

मामले पर इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है और फायरिंग करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है। जांच के दौरान यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ASI जसवंत सिंह को निशाना क्यों बनाया गया। पुलिस पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद या किसी अन्य संभावित कारण सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share
अगला लेख → पंजाब चुनाव से पहले गैंगस्टरवाद पर घमासान, CM भगवंत मान ने ग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *