मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Ayodhya : नागा साधु की हत्या का बड़ा खुलासा, शिष्य ने की थी गुरु की हत्या

Ayodhya : नागा साधु की हत्या का बड़ा खुलासा, शिष्य ने की थी गुरु की हत्या

यूपी के अयोध्या में राम जन्मभूमि थाने के कटरा चौकी क्षेत्र स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में हुए नागा साधु हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. नागा साधु राम सहारे दास की हत्या के बाद फरार आरोपी शिष्य को पुलिस ने पकड़ लिया है.

आरोपी शिष्य के पास से 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है, जिसे लेकर वह फरार था. पुलिस के मुताबिक आरोपी लखनऊ से शाहजहाँपुर जा रहा था।

आपको बता दें कि 19 अक्टूबर की सुबह हनुमानगढ़ी मंदिर के आश्रम के एक कमरे में नागा साधु राम सहारे दास का शव मिला था. उसका गला घोंटकर और चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को 18 अक्टूबर की देर रात अंजाम दिया गया था. दास अपने दो शिष्यों के साथ रहते थे। जिसमें से एक गायब था.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक साधु राम सहारे दास (40) अपने दो शिष्यों अंकित दास और ऋषभ शुक्ला के साथ मंदिर में रहते थे. घटना वाले दिन उसका ऋषभ से किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देर रात उसकी हत्या कर दी गयी. पुलिस ने बताया कि राम सहारे दास के पास एक करोड़ कैश था और आरोपियों की नजर उस पर थी. उन्हीं रुपयों को हड़पने के लिए आरोपी शिष्य ने अपने गुरु की हत्या कर दी

Share
अगला लेख → Lucknow : स्कूटी की किश्तों से परेशान युवक ने लगाई फांसी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *