मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

आसमान से बरस रही आग, आगरा रहा सबसे गर्म जिला

आसमान से बरस रही आग, आगरा रहा सबसे गर्म जिला

उत्तर प्रदेश – प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी है। आगरा का तापमान सबसे अधिक रहा दूसरे दिन भी तापमान में बढ़ोतरी हुई। पारा 46.1 डिग्री तक पहुंच गया। इस लिहाज से आगरा और झांसी प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहे। आने वाले दिनों में गर्मी और कहर ढाएगी।

मई के अंत में गर्मी ने अपना सितम ढाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पहली बार पारा 45 डिग्री को पार कर गया। आगरा सूबे में दूसरे नंबर पर रहा था। शनिवार को तापमान ने एक डिग्री की छलांग और मारी। सुबह से हाल खराब हो गया। छतों पर टंकियों में भरा पानी तक गर्म हो गया। इससे नहाने में भी परेशानी हो रही थी। लॉकडाउन के कारण हालांकि बहुत कम लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। फिर भी जरूरी काम से निकले लोगों के सिर चकरा गए। जूतों के बावजूद पैरों में झुलसने का अहसास हुआ। खुली त्वचा पर सूरज का सीधा कहर रहा। दोपहिया वाहनों पर निकले लोगों को भारी परेशानी हुई।

शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। इसे 46.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान अब सामान्य से सिर्फ एक डिग्री कम रह गया है। यह 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले पांच दिन बहुत भारी पड़ेंगे। तापमान 45 डिग्री से कम होने की उम्मीद नहीं है। साथ में गर्म हवाओं (लू) के थपेड़े भी चलेंगे। राजस्थान की ओर से धूल भरी हवाएं भी आएंगी।

Share
अगला लेख → फिल्म रेडी के को-स्टार मोहित बघेल का निधन, कैंसर से थे पीड़ि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *