Politics

‘अपनी पार्टी का इतिहास भी नहीं जानते राहुल गांधी’, भाजपा ने विपक्षी दलों को लेकर लगाए आरोपों पर किया पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाजपा पर विपक्षी दलों को खत्म करने के आरोपों के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन राजनीतिक दलों का नाम लेकर कांग्रेस नेता भाजपा पर निशाना साध रहे हैं, उनके इतिहास की जानकारी राहुल गांधी को खुद नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी को देश, समाज, संस्कृति और धर्म की जानकारी न होने की धारणा पहले से बनी हुई है, लेकिन उनके हालिया बयान से ऐसा लगता है कि उन्हें अपनी ही पार्टी के इतिहास की भी पूरी जानकारी नहीं है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते समय एनसीपी, शिवसेना और तृणमूल कांग्रेस का उदाहरण दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि इन दलों के इतिहास को देखे ब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button