मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की पीएम मोदी ने की तारीफ, बोले- ‘हीरो हैं’ पंजाब चुनाव का BJP ने तय किया मुद्दा, अमित शाह बोले- ‘नशा मुक्त पंजाब’ पर लड़ेंगे चुनाव बहरीन की महिला SGPC सराय में कैसे पहुंची? AAP ने सुखबीर बादल से मांगा जवाब ‘BJP के कई विधायक संपर्क में’, अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- एडजस्ट कैसे करें? महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ को CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, सामाजिक समरसता पर दिया जोर CM योगी बोले- सनातन धर्म भारत की मूल आस्था, अपनी पहचान को भूलना हमारी बड़ी भूल थी कुशीनगर में नारायणी नदी का कहर, तटबंध टूटने से कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश ‘जश्न-ए-इंकलाब’ में CM भगवंत मान की युवाओं से अपील, बोले- भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाएं सरकारी स्कूल का वीडियो बनाने पर FIR, CJP कार्यकर्ता गौरव भारती की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक

फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की पीएम मोदी ने की तारीफ, बोले- ‘हीरो हैं’

फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की पीएम मोदी ने की तारीफ, बोले- ‘हीरो हैं’

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई गंभीर घटना के दौरान भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार ने जिस साहस और सूझ-बूझ का परिचय दिया, उसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमकर सराहना की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित ने दूसरों की जान बचाने के लिए अद्भुत साहस दिखाया। इस घटना में विमान में सवार सभी 174 लोगों की जान बच गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूपीएससी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कैप्टन स्मित की बहादुरी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बेहद मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य, सूझ-बूझ और साहस का परिचय दिया। पीएम मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के उस बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि एक भारतीय पायलट ने 9/11 जैसी बड़ी त्रासदी होने से रोकने में अहम भूमिका निभाई।

दरअसल, फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही थी। उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन स्मित मछार और उनके सह-पायलट के बीच गंभीर घटना हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, सह-पायलट ने कैप्टन स्मित पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद विमान में मौजूद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू करने में मदद की। विमान को सऊदी अरब के तबूक की ओर मोड़ा गया, जहां उसकी सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई गई।

इजरायली अधिकारियों के अनुसार, घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मछार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद कुछ यात्री और चालक दल के सदस्य कॉकपिट में पहुंचे और हमलावर को काबू करने में मदद की। विमान में मौजूद अन्य फ्लाईदुबई पायलटों ने बाद में विमान को सुरक्षित उतारने में भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए बताया कि उन्होंने उनके पिता भूपेंद्र, मां गीता और पत्नी सोनल से भी बात की है। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित का इलाज चल रहा है और देशवासियों से उनके जल्द स्वस्थ होने तथा लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने की अपील की।

इससे पहले भी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कैप्टन स्मित को ‘हीरो’ बताते हुए उनकी बहादुरी की सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने दूसरों की जान बचाने के लिए अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया। पीएम के मुताबिक, उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी को सलाम किया है। नेतन्याहू ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट ने मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे, जिससे यात्रियों और चालक दल को हमलावर को काबू करने में मदद मिली। उन्होंने कैप्टन स्मित को ‘सच्चा हीरो’ बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

फिलहाल कैप्टन स्मित मछार का सऊदी अरब के तबूक स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है और भारतीय दूतावास के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। घटना की पूरी परिस्थितियों और हमले के कारणों की जांच जारी है।

Share

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *