मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी पुलिस को CM योगी का तोहफा, मोटरसाइकिल भत्ता ₹700 से बढ़ाकर ₹1,000 जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश फ्रांस से लौटते ही CM भगवंत मान पर 50 हजार का कस्टम शुल्क? AAP ने लगाए आरोप शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर गिरफ्तार, नेपाल भागने में मदद का आरोप ‘उपद्रव प्रदेश’ से ‘उत्सव प्रदेश’ बना यूपी, पुलिस स्मृति दिवस पर बोले CM योगी शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार ‘भारत में सत्ता परिवर्तन नहीं होगा’, मोहन भागवत के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ ‘असली महाभारत यूपी से होगी’, अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला BJP का ‘रीजनल चक्रव्यूह’ तैयार! यूपी चुनाव के लिए 5 दिग्गज किराए के घरों में रहकर संभालेंगे मोर्चा यूपी के रण में उतरेंगे अमित शाह! 30 अक्टूबर को लखनऊ में बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों के पांव पखारकर लिया आशीर्वाद

गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों के पांव पखारकर लिया आशीर्वाद

शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के रूप में पूजते हुए उनके पांव पखारे, तिलक लगाया और आरती उतारी। पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने कन्याओं को चुनरी ओढ़ाई, उपहार और दक्षिणा भेंट की तथा उनका आशीर्वाद लिया।

गोरखनाथ मंदिर के अन्न क्षेत्र के प्रथम तल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कन्या पूजन का अनुष्ठान संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने पीतल के परात में जल लेकर एक-एक कर कन्याओं के पैर धोए। इसके बाद उनके माथे पर रोली, चंदन, दही और अक्षत का तिलक लगाया। पुष्प और शक्तिपीठ की वेदी पर उगाए गए जौ के ज्वारे से भी पूजन किया गया। इस दौरान बटुक भैरव का भी विधि-विधान से पूजन किया गया।

पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर की रसोई में तैयार भोजन प्रसाद अपने हाथों से कन्याओं और बटुकों को परोसा। बच्चों के साथ आत्मीयता से बातचीत करते हुए उन्होंने उनकी सुविधाओं का ध्यान रखा। मुख्यमंत्री इस बात को लेकर भी सजग रहे कि किसी बच्चे की थाली में प्रसाद की कमी न हो। इसके लिए उन्होंने मंदिर की व्यवस्था से जुड़े लोगों को आवश्यक निर्देश दिए।

कन्या पूजन में शामिल होने के लिए मंदिर पहुंचे अन्य बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने स्नेह दिया। नौ कन्याओं के साथ दूसरी बालिकाओं और बटुकों का भी पूजन किया गया और उनकी आरती उतारी गई। मंदिर के अन्न क्षेत्र के प्रथम तल के अलावा भूतल पर भी कन्या भोज की व्यवस्था की गई थी। भोजन के बाद सभी कन्याओं और बटुकों को उपहार और दक्षिणा प्रदान की गई। मुख्यमंत्री से स्नेह और आशीर्वाद पाकर बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

कन्या पूजन से पहले सोमवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में मां सिद्धिदात्री की विधि-विधान से आराधना की। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास सहित कई साधु-संत उपस्थित रहे। महानवमी के अवसर पर मंदिर में धार्मिक वातावरण बना रहा और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

Share
अगला लेख → पंजाब में नशे पर मान सरकार को घेरने की तैयारी, 21 दिनों में …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *