मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
सभ्यता की जन्मभूमि, संस्कृति की प्राणधारा और आस्था की शाश्वत ज्योति है अयोध्या: मुख्यमंत्री गिरगिटों से सावधान रहें, जिन्होंने यूपी की पहचान और सुरक्षा पर संकट खड़ा किया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Punjab Election 2027: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, भगवंत मान बोले- फिर बनेगी हमारी सरकार UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बस्ती के विकास के लिए BJP नेता की अनोखी प्रतिज्ञा, 1000 करोड़ का निवेश लाने तक सिर पर रखेंगे जूते! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत, PM मोदी बोले- दिल्ली और काशी के यात्रियों के लिए ऐतिहासिक दिन जिन्ना को आदर्श मानने वाले पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते: CM योगी यूपी में सरकारी नौकरी का सपना होगा चकनाचूर! इन मामलों में कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा दाग दीपोत्सव के दशक को भव्य बनाने की तैयारी, रामपथ के साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी होगी आकर्षक लाइटिंग कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम! ₹40,000 की दवा अब कितने में मिलेगी? जानें पूरी डिटेल

मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं समाधान के लिए अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश

मुख्यमंत्री ने सुनीं लोगों की समस्याएं समाधान के लिए अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश

गोरखपुर – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक महिला ने मस्तिष्क आघात से पीड़ित पति के ऑपरेशन में मदद का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने महिला से उसके पति के अब तक हुए उपचार की जानकारी ली और पूरे सहयोग का भरोसा देते हुए कहा- ‘घबराइए मत, आपके पति के उपचार में कोई दिक्कत नहीं आने देंगे। इसके लिए विवेकाधीन कोष से भी आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में आई एक अन्य बीमार महिला को समुचित इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। रविवार को जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी करीब 150 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक जाकर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्र लेकर अधिकारियों को समस्या समाधान के लिए जरूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और संतोषप्रद होना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं। मिलने आए लोगों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी। अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर सीएम ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने बच्चों को लेकर आई थीं। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को खूब दुलारा और चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया।

Share
अगला लेख → सभ्यता की जन्मभूमि, संस्कृति की प्राणधारा और आस्था की शाश्वत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *