मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
सभ्यता की जन्मभूमि, संस्कृति की प्राणधारा और आस्था की शाश्वत ज्योति है अयोध्या: मुख्यमंत्री गिरगिटों से सावधान रहें, जिन्होंने यूपी की पहचान और सुरक्षा पर संकट खड़ा किया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Punjab Election 2027: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, भगवंत मान बोले- फिर बनेगी हमारी सरकार UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी बस्ती के विकास के लिए BJP नेता की अनोखी प्रतिज्ञा, 1000 करोड़ का निवेश लाने तक सिर पर रखेंगे जूते! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत, PM मोदी बोले- दिल्ली और काशी के यात्रियों के लिए ऐतिहासिक दिन जिन्ना को आदर्श मानने वाले पटेल के अनुयायी नहीं हो सकते: CM योगी यूपी में सरकारी नौकरी का सपना होगा चकनाचूर! इन मामलों में कैरेक्टर सर्टिफिकेट पर लगेगा दाग दीपोत्सव के दशक को भव्य बनाने की तैयारी, रामपथ के साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी होगी आकर्षक लाइटिंग कैंसर के इलाज का खर्च होगा कम! ₹40,000 की दवा अब कितने में मिलेगी? जानें पूरी डिटेल

सभ्यता की जन्मभूमि, संस्कृति की प्राणधारा और आस्था की शाश्वत ज्योति है अयोध्या: मुख्यमंत्री

सभ्यता की जन्मभूमि, संस्कृति की प्राणधारा और आस्था की शाश्वत ज्योति है अयोध्या: मुख्यमंत्री

लखनऊ, 1 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रदेशवासियों को अयोध्या की प्राचीन व नवीन तस्वीर से अवगत कराया। उन्होंने अयोध्या को लेकर पूर्ववर्ती सरकार को आईना दिखाया तो अपनी सरकार में किए गए कार्यों का उल्लेख भी किया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि अयोध्या सभ्यता की जन्मभूमि, संस्कृति की प्राणधारा और आस्था की शाश्वत ज्योति है, किंतु वर्ष 2017 से पहले यह दिव्य नगरी उपेक्षा, अव्यवस्था और तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने के लिए विवश थी। श्रद्धालुओं की यात्रा कठिन, नगर की व्यवस्थाएं जर्जर और स्थानीय परिवारों की संभावनाएं सीमित थीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या जी की प्राचीन गरिमा को आधुनिक विकास का नया विस्तार मिला है। भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से लेकर रामपथ, धर्मपथ, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और आधुनिक रेलवे स्टेशन तक, हर निर्माण श्रद्धालुओं की सुविधा एवं राम नगरी के गौरव से जुड़ा है। इस परिवर्तन का प्रकाश अयोध्या वासियों के घर-आंगन तक पहुंच रहा है। बढ़ता पर्यटन व्यापार को संबल दे रहा है, नए अवसर युवाओं को रोजगार से जोड़ रहे हैं और स्थानीय परिवार समृद्धि की नई आशाएं संजो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी विकास की प्रतीक्षा करती अयोध्या आज अपनी विरासत के साथ प्रगति का नया अध्याय लिख रही है। असंख्य सनातनियों की आस्था, अस्मिता और आराधना का यह केंद्र आज ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करते हुए सांस्कृतिक चेतना और समृद्धि का उज्ज्वल प्रतीक बन गया है।

Share

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *