मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अयोध्या- रामलला दर्शन उपरांत नहीं मिलेगा चरणामृत, ट्रस्ट ने लगाई रोक

अयोध्या- रामलला दर्शन उपरांत नहीं मिलेगा चरणामृत, ट्रस्ट ने लगाई रोक

अयोध्या- श्री रामलला मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रसाद ले जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है.इसको लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के श्रद्धालुओं को चरणामृत पर भी प्रतिबंध लगा दिया है और यह प्रतिबंध कोरोना के संक्रमण को देखते हुए लिया गया है.

ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने रामलला के पुजारियों पर श्रद्धालुओं को प्रसाद और चरणामृत देने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है. जिस पर प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा पर पुजारियों से अभद्रता का आरोप भी लगाया है.रामलला के प्रधान पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि प्रसाद चरणामृत पर रोक लगाने से बेहतर था कि सुरक्षा के इंतजाम आकर के श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए था.

ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा हाथ मे चरणामृत देना कोविड के दृष्टि से उपयोगी नहीं था. इस लिहाज से पैकेट मैं प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है. आज किसी वक्त के द्वारा प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है. यह मात्र एक दिन के लिए है. कोरोना के कारण राम जन्मभूमि परिसर में प्रसाद की व्यवस्था नहीं है हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि कोई ऐसा प्रसाद तैयार करके भक्तों को उपलब्ध कराएं जो छोटे पैकेट में हो. जो सामान्य रूप प्रसाद से तृप्त भी हो सके. इससे कोई इस संक्रामक रोगों से कोई नुकसान भी ना हो, यह व्यवस्था जल्द ही लागू होगी.

Share
अगला लेख → सुप्रीम कोर्ट से मुख्तार को झटका यूपी के बांदा जेल में शिफ्ट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *