मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी में कोरोना के रिकॉर्ड 5423 नए मामले, लखनऊ में संख्या 712

यूपी में कोरोना के रिकॉर्ड 5423 नए मामले, लखनऊ में संख्या 712

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। पिछले चौबीस घंटो की बात करे तो यह संख्या 5423 दर्ज की गयी है। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख 88 हजार के करीब जा पहुंची है। वहीं इस बीमारी से मरने वालों की संख्या भी 2900 से अधिक हो गई है।

रविवार को उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 5423 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या अब 1 लाख 87 हजार 781 हो गई है। वहीं इस बीमारी के कारण उत्तर प्रदेश में जान गंवाने वालों की संख्या अब 2926 हो गई है।

राजधानी लखनऊ की बात करे तो कोरोना का आकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है पिछले 24 घंटे में संक्रमितों आकड़ा 712 दर्ज किया गया है,वही कानपूर ये संख्या 320 , वाराणसी में 242 और वही 266 दर्ज की गयी है

वहीं अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि सभी जिलाधिकारी दिन में 2 बार अपने जिले की टीम के साथ बैठक करेंगे और CMO के साथ भी बैठक करेंगे। सुबह की बैठक अस्पताल में एवं शाम की बैठक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर होगी। अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 14 हजार 453 हो गई है। इनमें 13 लाख 45 हजार मकान चिन्हित हैं। लगभग 78 लाख लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं।

Share
अगला लेख → सीबीआई ने जारी किया रिया चक्रवर्ती को समन,पूछताछ के लिए बुला…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *