मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

CORONA वैक्सीन का अखिलेश ने किया विरोध, लेकिन चाचा शिवपाल ने किया स्वागत

CORONA वैक्सीन का अखिलेश ने किया विरोध, लेकिन चाचा शिवपाल ने किया स्वागत

लखनऊ – कोरोना वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव ने जहां वैक्सीन लगवाने से इनकार किया है. वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल ने कहा कि इस वैक्सीन का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों की मेधा और उद्यमिता को नमन है.

इससे पहले बसपा प्रमुख मायावती ने कोरोना वैक्सीन के भारत में आगमन को सराहा है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्वदेशी वैक्सीन की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई भी दी है. इससे पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि ये वैक्सीन बीजेपी की है और इसे मैं नहीं लगवाऊंगा, क्योंकि मुझे बीजेपी पर भरोसा नहीं है.

अखिलेश ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार ताली और थाली बजवा रही थी, वो वैक्सीनेशन के लिए इतनी बड़ी चेन क्यों बनवा रही है. ताली और थाली से ही कोरोना को भगवा दें ना. उन्होंने कहा, “मैं अभी कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा. मैं बीजेपी की वैक्सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं. जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को मुफ्त वैक्सीन मिलेगी.

Share
अगला लेख → ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने भारत का दौरा रद्द किया

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *