मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

नेपाल में राजनीतिक संकट के बीच एक और झटका दे सकते हैं प्रधानमंत्री ओली

नेपाल में राजनीतिक संकट के बीच एक और झटका दे सकते हैं प्रधानमंत्री ओली

वर्ल्ड न्यूज़ – नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली ने अपनी सरकार के मंत्रिमंडल को भंग करने की सिफारिश की है. वही ओली ने चुनाव की तैयारी करने का देशवासियों से आह्वान किया है. हालांकि इस मामले में गेंद फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है माना जा रहा है की संसद भंग करने के फैसले को अगर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से खारिज किया जाता है तो केपी ओली देउबा की नेतृत्व में नई सरकार बना पुष्प कमल दहल प्रचंड को झटका दे सकते हैं.

काठमांडू पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल कम्‍युनिस्‍ट पार्टी से जुड़े महिला संगठन की एक नेता ने बताया कि ओली ने नेपाली कांग्रेस के साथ गठजोड़ का स्‍पष्‍ट संकेत दिया है. नेपाली कांग्रेस परंपरागत तौर पर भारत समर्थक पार्टी मानी जाती रही है जबकि चीन ने नेपाल कम्‍युनिस्‍ट पार्टी में एकता बरकरार रखने पर जोर दिया था. ओली ने महिला संगठन का एक ज्ञापन स्‍वीकार करते समय कहा था कि संसद के बहाल होने की संभावना न के बराबर है. उन्‍होंने महिला नेताओं से कहा कि वे चुनाव की तैयारी करें.

गौरतलब है कि अगर सुप्रीम कोर्ट नेपाल की संसद को बहाल करती है तो देउबा प्रधानमंत्री बन सकते हैं. वहीं अगर चुनाव होता है तो नेपाली कांग्रेस में अध्‍यक्ष पद का चुनाव स्‍थगित हो सकता है. नेपाली कांग्रेस को उम्‍मीद है कि नेपाल कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के औपचारिक रूप से अलग होने पर इस बात की पूरी संभावना है कि पार्टी सत्‍ता में आ सकती है. नेपाली कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक जब से नेपाल कम्‍युनिस्‍ट पार्टी में संकट बढ़ा है तब से ओली और देउबा की मुलाकात बढ़ गई है.

Share
अगला लेख → CORONA वैक्सीन का अखिलेश ने किया विरोध, लेकिन चाचा शिवपाल ने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *