मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
वाराणसी से दिल्ली चलेगी स्लीपर वंदे भारत, जानें पूरा शेड्यूल तकनीक की नई संभावनाओं को जनहित, न्याय और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य से जोड़ना सबसे बड़ी आवश्यकता: सीएम पंजाब चुनाव 2027: एक-एक वोट की अहमियत, इन सीटों पर रहेगी खास नजर दिवाली पर यूपी पुलिस को योगी सरकार की सौगात, 134% बढ़ा भत्ता, जानिए किसे मिलेगा फायदा आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, बोले- उनका सपना अधूरा नहीं रहने देंगे? एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई आजम खान से अखिलेश की मुलाकात पर सियासी घमासान, ओम प्रकाश राजभर बोले- मुस्लिम वोट के लिए हो रही राजनीति! पंजाब में फिर बनेगी AAP सरकार? सर्वे में कांग्रेस, BJP और SAD को भी हो रहा फायदा ? परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, DSP और ड्रग इंस्पेक्टर पर गिरी गाज ‘वर्दी’: शहादत का गौरव, कर्तव्य की अमरता और बिछोह की पीड़ा बयां करती यूपी पुलिस की फिल्म

उत्तर प्रदेश में 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी समाजवादी पार्टी- अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में 350 से ज्यादा सीटें जीतेगी समाजवादी पार्टी- अखिलेश यादव

लखनऊ- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 350 से ज्यादा सीटें जीतकर बहुमत की सरकार बनाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में भूमि खरीद के मामलों में कथित तौर पर घोटाला होने की खबर है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और ट्रस्ट के सभी सदस्यों को इस्तीफा देना चाहिए.

अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा, ”अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट में भूमि खरीद के मामलों में भारी घोटाला होने की खबर है, करोड़ों की हेराफेरी का मामला बताया जा रहा है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.वही अयोध्या के धर्मपुर गांव में किसानों की भूमि हवाई अड्डा के लिए अधिग्रहित की जा रही है. किसानों को समुचित दर पर मुआवजा मिलना चाहिए.”

अखिलेश यादव ने प्रदेश के मतदाताओं को पंचायत चुनावों में समाजवादी पार्टी को जिताने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि कोरोना संकट और प्रशासनिक दबाव के बावजूद बड़ी तादाद में समाजवादी पार्टी को जीत दिलाकर लोगों ने लोकतंत्र को बचाने का काम किया है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल में महंगाई ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और 12.94 प्रतिशत के सर्वोच्च स्तर पर बढ़ी महंगाई से घरेलू अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट है. पेट्रोल-डीजल के दामों में जबरदस्त वृद्धि से खाद्य सामग्री, परिवहन सभी महंगे हो गए हैं. यादव ने कहा कि मंडियों की व्यवस्था चौपट होने से किसान बदहाल हैं और उन्हें फसल का लाभकारी मूल्य मिल नहीं रहा है और न किसान की आय दुगनी हुई.

Share
अगला लेख → यूपी में आज से खुलेंगे रेस्टोरेंट और मॉल,जानिए क्या होंगे नि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *