मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, CM योगी बोले- जय हो

जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, CM योगी बोले- जय हो

लखनऊ-टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने नया इतिहास लिखा नीरज ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi Adityanath) ने बधाई दी. उन्होंने ट्वीट करके कहा, जय हो… भारत माता की जय. सीएम योगी ने अपने दूसरे ट्वीट में बजरंग पूनिया को बधाई देते हुए लिखा, टोक्यो ओलंपिक में भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक अर्जित कर मां भारती को अंतरराष्ट्रीय फलक पर गौरवभूषित किया है. आपकी अप्रतिम उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है. आप उपलब्धियों के सतत नए आयाम स्थापित करते रहें, ऐसी कामना है. जय हिंद!

नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीता है. उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर का है. ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला. बीजिंग ओलंपिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था.

13 वर्ष पहले अभिनव बिंद्रा ने मीटर एयर रायफल स्पर्धा में भारत को गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रचा था. वह 11 अगस्त 2008 को बीजिंग ओलिंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्‍वर्ण पदक जीतकर व्‍यक्तिगत स्‍वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे.

Share
अगला लेख → देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 34 हजार नए मामले, 375 मर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *