मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
दिवाली पर यूपी पुलिस को योगी सरकार की सौगात, 134% बढ़ा भत्ता, जानिए किसे मिलेगा फायदा आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, बोले- उनका सपना अधूरा नहीं रहने देंगे? एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई आजम खान से अखिलेश की मुलाकात पर सियासी घमासान, ओम प्रकाश राजभर बोले- मुस्लिम वोट के लिए हो रही राजनीति! पंजाब में फिर बनेगी AAP सरकार? सर्वे में कांग्रेस, BJP और SAD को भी हो रहा फायदा ? परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, DSP और ड्रग इंस्पेक्टर पर गिरी गाज ‘वर्दी’: शहादत का गौरव, कर्तव्य की अमरता और बिछोह की पीड़ा बयां करती यूपी पुलिस की फिल्म यूपी पुलिस को CM योगी का तोहफा, मोटरसाइकिल भत्ता ₹700 से बढ़ाकर ₹1,000 जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश फ्रांस से लौटते ही CM भगवंत मान पर 50 हजार का कस्टम शुल्क? AAP ने लगाए आरोप

प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ का नंबर दिया, ब्योरा नही – मनीष तिवारी

प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ का नंबर दिया, ब्योरा नही – मनीष तिवारी

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम अपने संबोधन में कोरोना वायरस के मद्देनजर 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज का एलान किया. उन्होंने बताया की यह राशि देश की जीडीपी का करीब दस फीसदी है. उन्होंने कहा कि इससे भारत आत्म निर्भर बनेगा. हालांकि प्रधानमंत्री के इस एलान के बाद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट करके कहा कि पीएम मोदी ने सिर्फ हेडलाइन बनाने की कोशिश की है. सिर्फ नबंर दिया है, ब्योरा नहीं दिया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने आर्थिक पैकेज का एलान करते हुए उन्होंने कहा, इस पैकेज के जरिये देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का सपोर्ट मिलेगा. इस आर्थिक पैकेज से हमारे कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, हमारे लघु-मंझले उद्योग, हमारे MSME के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है, जो आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का मजबूत आधार है.

सम्बोधन पर विपक्ष द्वारा हमला भी हो रहा है जहा मनीष तिवारी ने इसको हैडलाइन स्टंट बताया वही रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्ववीट करते हुए कहा, माननीय प्रधानमंत्री, आपने सम्बोधन से मीडिया को ख़बर बनाने को हेडलाइन तो दे दी पर देश को मदद की हेल्पलाइन का इंतज़ार है. वादे से हक़ीक़त तक का सफ़र पूरा होने का इंतज़ार रहेगा. घर वापसी करते लाखों प्रवासी मज़दूर भाईयों को राहत, घाव पर मरहम, आर्थिक सहायता व सुरक्षित घर लौटने की मदद पहली ज़रूरत है. उम्मीद थी आज आप इसकी घोषणा करेंगे.

Share
अगला लेख → मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक पैकेज पर प्रधानमंत्री क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *