मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : 35 सालों बाद आंदोलन करने जा रही बसपा, ‘भारत बंद’ को मायावती का मिला समर्थन

UP : 35 सालों बाद आंदोलन करने जा रही बसपा, ‘भारत बंद’ को मायावती का मिला समर्थन

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए उप-श्रेणियों के रूप में आरक्षण देने का अधिकार दिया है। इसके साथ ही एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने पर भी जोर दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को लेकर दलित संगठनों ने 21 अगस्त को भारत बंद का ऐलान किया है.

35 साल बाद बसपा करेगी प्रदर्शन

भारत बंद को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती का भी समर्थन मिला है. देशभर में भारत बंद आंदोलन में बीएसपी के सभी कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे. करीब 35 साल बाद बसपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने जा रहे हैं।

बसपा के राष्ट्रीय संयोजक और मायावती के राजनीतिक उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने ऐलान किया है कि 21 अगस्त को भारत बंद में बसपा के झंडे दिखेंगे. उन्होंने कहा कि आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ एससी/एसटी समुदाय में काफी गुस्सा है. कोर्ट के फैसले के विरोध में हमारे समाज ने 21 अगस्त को भारत बंद बुलाया है. हमारा समाज एक शांतिपूर्ण समाज है. हम सब सहयोग करें. हमारा समाज हर सुख-दुख में शामिल होता है, लेकिन आज हमारी आजादी पर हमला हो रहा है. 21 अगस्त को शांतिपूर्ण तरीके से इसका जवाब देना है.

उसके बाद हमारी नेता मायावती ने एससी/एसटी के आरक्षण वर्गीकरण के खिलाफ गहरा मोर्चा खोल रखा है. हम सब साथ हैं में समाज द्वारा 21 अगस्त को भारत बंद आंदोलन किया जा रहा है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे.

Share
अगला लेख → RSS के वरिष्ठ प्रचारक बालकृष्ण त्रिपाठी का निधन, संघ और BJP …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *