मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

PM के जन्मदिन पर लगी प्रदर्शनी, CM योगी कहा- राष्ट्र के प्रति समर्पित है मोदी सरकार

PM के जन्मदिन पर लगी प्रदर्शनी, CM योगी कहा- राष्ट्र के प्रति समर्पित है मोदी सरकार

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के GPO पर पीएम मोदी के जीवन को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी में हिस्सा लिया और उनके जन्मदिन पर बधाई दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद से ये पहली ऐसी सरकार है जिसने बिना भेदभाव किए सरकारी योजनाओं को जरुरतमंदो तक पहुंचाने का काम किया है।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज जन्मदिन है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों के नागरिक इसे अपने हिसाब से मना रहे हैं और पीएम मोदी को अपनी बधाई और शुभकामनाएं भेज रहे हैं। इस दौरान यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित GPO पर पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें जी20 से लेकर कोरोना के टीकाकरण और भारतीय संसद की अनेक उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इस प्रदर्शनी को देखने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान लखनऊ से ही पीएम मोदी को बधाई दी और बोले कि आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार बनी है जिसने बिना भेदभाव किए शासन की योजनाओं को गरीब, महिलाओं और नौजवानों तक पहुंचाने का काम किया है। वहीं इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि लोग अब नए भारत को उभरते और आगे बढ़ते हुए देख रहे हैं।

लखनऊ के GPO पर पीएम मोदी के जीवन को लेकर लगाई गई प्रदर्शनी देखने के दौरान सीएम योगी ने कई अहम बाते कहीं। सीएम ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल से पोस्ट कर कहा कि “यह प्रदर्शनी उनके जीवन के विविध पहलुओं से साक्षात्कार कराने के साथ ही वर्तमान पीढ़ी में समाज व राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को जागृत करेगी।” इसके अतिरिक्त योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार मिली है जो बिना भेदभाव किए सरकार की अलग-अलग योजनाओं को गरीबों, महिलाओं और नौजवानों तक पहुंचा रही है। वहीं सीएम ने भाजपा सरकार के केन्द्र में दो कार्यकाल को लेकर कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत के लोगों ने एक नए भारत को उभरते और आगे बढ़ते हुए देखा है। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से लेकर उज्जैन और फिर काशी का जिक्र करते हुए कहा कि आज हमारे विरासत को भरपूर सम्मान दिया जा रहा है। हमारी सरकार के इस कदम से लोग बेहद खुश हैं।

Share This
अगला लेख → प्रधानमंत्री ने "PM विश्वकर्मा योजना" लॉन्च की ,13 हजार करोड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
29°C
Patchy light rain in area with thunder
💧 77% 💨 4 km/h
Dehradun