मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी

श्रमिकों से किराया लेने पर सोनिया ने केंद्र सरकार को घेरा

श्रमिकों से किराया लेने पर सोनिया ने केंद्र सरकार को घेरा

नई दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों की घर वापसी के समय उनसे लिए जा रहे रेल किराए पर सवाल उठाते हुए मोदी सरकार को घेरा है. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इसको लेकर आपत्ति जताई है

राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा, एक तरफ रेलवे दूसरे राज्यों में फँसे मजदूरों से टिकट का भाड़ा वसूल रही है वहीं दूसरी तरफ रेल मंत्रालय पीएम केयर फंड में 151 करोड़ रुपए का चंदा दे रहा है. जरा ये गुत्थी सुलझाइए

सोनिया गांधी ने अपने बयान में कहा कि जब विदेशों से भारतीयों को निशुल्क लाया जा सकता है, वही बड़े केंद्र द्वारा कार्यकर्म में ट्रांसपोर्ट और खाने पीने में 100 करोड़ रुपये खर्च किया जा सकता है, रेल मंत्रालय प्रधानमंत्री के कोरोना फंड में 151 करोड़ रुपये दे सकता है तो फिर श्रमिकों के किराए का खर्चा क्यों नहीं उठा सकता

सोनिया गांधी ने इस मुद्दे को उठाते हुए एलान किया कि अब कांग्रेस कि प्रदेश कांग्रेस कमेटियां हर जरूरतमंद श्रमिक और कामगार के घर लौटने की रेल यात्रा का टिकट खर्च वहन करेगी. साथ ही इस बारे जरूरी कदम उठाएगी. लॉकडाउन करने के कारण लाखों श्रमिक व कामगार घर वापस लौटने से वंचित हो गए थे. उन्होंने कहा कि 1947 के बंटवारे के बाद देश ने पहली बार यह दिल दहलाने वाला मंजर देखा था कि हजारों श्रमिकों और कामगारों को सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर घर वापसी के लिए मजबूर होना पड़ा.

Share
अगला लेख → दूसरे राज्यों से आ रहे यात्रियों का ट्रेन किराया देगी नीतीश …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *