मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

प्रधानमंत्री ने “PM विश्वकर्मा योजना” लॉन्च की ,13 हजार करोड़ का फंड सस्ते दर पर मिलेगा लोन

प्रधानमंत्री ने “PM विश्वकर्मा योजना” लॉन्च की ,13 हजार करोड़ का फंड सस्ते दर पर मिलेगा लोन

नई दिल्‍ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘विश्वकर्मा जयंती’ के अवसर पर पारंपरिक कारीगरों के लाभ के लिए ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना शुरू की. उन्‍होंने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए घोषणा की थी कि सरकार जल्द ही पारंपरिक शिल्प कौशल में कुशल व्यक्तियों के लिए एक योजना शुरू करेगी. उन्‍होंने अपने 73वें जन्‍मदिन पर विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की. पीएम मोदी ने दिल्‍ली के द्वारका में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना के शुभारंभ के दौरान 18 पोस्ट टिकट और टूलकिट बुकलेट भी लॉन्च की.

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कामगारों से कहा की विश्वकर्मा साथियों के लिए ट्रेनिंग-टूल्स बहुत जरूरी है। ट्रेनिंग के दौरान भी आपको रोज 500 रुपए भत्ता सरकार की तरफ से दिया जाएगा। टूलकिट के लिए 15 हजार का वाउचर भी मिलेगा। मार्केटिंग में भी सरकार मदद करेगी। हमारे दो आग्रह हैं- सामान GST वाली दुकानों से खरीदें। दूसरा, टूल्स इंडिया मेड ही खरीदें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत सरकार बिना किसी गारंटी के 3 लाख रुपये तक का लोन देगी. यह भी सुनिश्चित किया गया है कि ब्याज दर भी बहुत कम हो. सरकार ने फैसला किया है कि शुरुआत में ₹1 लाख का ऋण दिया जाएगा और जब इसे चुकाया जाएगा, तो सरकार विश्वकर्मा भागीदारों को अतिरिक्त ₹2 लाख का ऋण प्रदान करेगी.

Share
अगला लेख → लखनऊ के ऐशबाग में मनाया गया भगवान विश्वकर्मा पूजा समारोह

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *