मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई

UP: वकीलों की मांग पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल के लिए कमेटी गठित

UP: वकीलों की मांग पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल के लिए कमेटी गठित

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में अधिवक्ता संरक्षण विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए मंगलवार को तीन सदस्यीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अधिवक्ता संरक्षण विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जा रहा है. विधि विभाग के प्रधान सचिव इस समिति के अध्यक्ष होंगे. इसके अलावा अतिरिक्त महानिदेशक (अभियोजन) को इसका सदस्य बनाया जाएगा.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल का एक प्रतिनिधि भी सदस्य के तौर पर शामिल किया जाएगा. बार काउंसिल से अपने सदस्यों के नाम बताने का अनुरोध किया गया है। समिति सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए राज्य विधि आयोग को अपनी सिफारिशें देगी। पिछले 29 अगस्त को जनपद हापुड में वकीलों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना के बाद प्रदेश भर के सभी जिला बार एसोसिएशन अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → घर के इस दिशा में बनाएं किचन, दूर हो जाएगा वास्तु दोष

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *