मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

वर्तमान पीढ़ी के ज्ञानवर्धन के लिए पुलिस लाइंस व पीएसी वाहिनी में हो छोटा म्यूजियम -सीएम

वर्तमान पीढ़ी के ज्ञानवर्धन के लिए पुलिस लाइंस व पीएसी वाहिनी में हो छोटा म्यूजियम -सीएम

लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि जिस भी फोर्स के साथ में उनका योग्य प्रशिक्षण-उपकरण व शस्त्र रहा है, वह हमेशा विजेता रहा है। हम सब इतिहास में इन बातों को पढ़ते और देखते रहे हैं। आज के समय में भी यह बातें उतनी ही महत्वपूर्ण हो जाती हैं। संप्रभु संपन्न सरकार व राष्ट्र इस बात का ध्यान रखते हैं कि वे आधुनिक तकनीक व अत्याधुनिक साधन में पिछड़ने न पाएं। जिस पुलिस फोर्स के लिए आंतरिक सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी होती है, उसे पता है कि तकनीक का महत्व क्या हो सकता है। सूचना के आदान-प्रदान के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी लेना व सटीक जानकारी सभी स्थलों पर पहुंचाने में पुलिस दूरसंचार विभाग की बड़ी भूमिका होती है।

सीएम योगी ने यह बातें पुलिस रेडियो मुख्यालय पर आयोजित पुलिस दूरसंचार स्थापना दिवस पर कहीं। यहां सबसे पहले सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, फिर मुख्यमंत्री ने जेसी बोस टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। सीएम ने पहली से तीन अक्टूबर तक स्थापना दिवस पर होने वाले आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कुंभ में किए गए पुलिस रेडियो विभाग के कार्य उत्कृष्ट कोटि की श्रेणी मेंदेश के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन 2019 कुंभ प्रयागराज का अवसर हमारी सरकार को प्राप्त हुआ था। यूपी में पहली बार इतना बड़ा आयोजन था। कुंभ का आयोजन हजारों वर्ष से चली आ रही विरासत का हिस्सा है, लेकिन आयोजन भव्य व सुव्यवस्थित-सुरक्षित तरीके से संपन्न हो जाए। यह देश-दुनिया के लिए कौतूहल का विषय था। उप्र वहीं, लेकिन उसी उप्र में पुलिस के कार्य करने का तरीका, व्यवहार व तकनीक अपनाई गई, उसके परिणाम को देश-दुनिया ने देखा। 24 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयागराज कुंभ में आए। 2019 में यह उपस्थिति इस बात को साबित करती है कि हर भारतीय परिवार से एक सदस्य ने प्रयागराज का दौरा किया। प्रयागराज कुंभ में आकर उन्होंने नए उत्तर प्रदेश की तस्वीर को देखा। आज यूपी के बारे में धारणा बदली है। यूपी किसी पहचान-प्रचार का मोहताज नहीं है। देश-विदेश के जिन लोगों ने आकर देखा, वे इसका संदेश लेकर गए। उस आयोजन में बेहतरीन तालमेल के जरिए पुलिस रेडियो विभाग के माध्यम से किए गए कार्य उत्कृष्ट कोटि की श्रेणी में गिने जा सकते हैं।

सीएम ने कहा की पुलिस लाइंस व पीएसी वाहिनी में छोटा म्यूजियम भी होना चाहिए, यह हमारे इतिहास को वर्तमान पीढ़ी व स्कूली बच्चों को बता सकें कि कैसे हमने शून्य से शिखर की यात्रा तय की। उस यात्रा को बढ़ाते-बढ़ाते हम कहां तक पहुंचे। हम हथियारों में कहां से कहां तक पहुंचे। आज पुलिस के पास अच्छे साधन-शस्त्र आ चुके, लेकिन हमने पुराने को संरक्षित करके म्यूजियम का अंग नहीं बनाया। डंडे से प्रारंभ होकर हम कहां पहुंच चुके और कहां तक इस यात्रा को जाना है।

Share This
अगला लेख → देवरिया - आपसी रंजिश में गोली मारकर 6 लोगों की हत्या

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
24°C
Patchy rain nearby
💧 93% 💨 4 km/h
Dehradun