मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

महाकुंभ -2025 को भव्य,दिव्य रूप देने में जुटी है यूपी सरकार – योगी आदित्यनाथ

महाकुंभ -2025 को भव्य,दिव्य रूप देने में जुटी है यूपी सरकार – योगी आदित्यनाथ

लखनऊ – संगम नगरी प्रयागराज में लगने जा रहे हैं महाकुंभ को लेकर योगी सरकार की तरफ से युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। एक तरफ जहां महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कुंभ क्षेत्र का विस्तार किया गया है तो वही श्रद्धालुओं के कुंभ क्षेत्र में ठहरने से लेकर अन्य सुविधाओं को नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है ।

प्रयागराज में 2019 में आयोजित किए गए कुंभ में देश-विदेश से आए 19 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की संख्या के बाद 2025 में आयोजित होने जा रहे हैं महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक लोगों के आने का प्रशासन का अनुमान है। कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद के मुताबिक भीड़ महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु ऑन की भीड़ को देखते हुए इस बार कुंभ क्षेत्र के बसावट में बदलाव किया गया है । उनके मुताबिक योगी सरकार ने फैसला किया है कि इस बार कुंभ में बसने वाले मेले का विस्तार 4000 हेक्टेयर से अधिक तक किया जाएगा । पिछले कुंभ में मेला क्षेत्र को 3200 हेक्टेयर में बसाया गया था ।

संगम की रेती पर संगम, अरैल से लेकर फाफामऊ के बीच 25 सेक्टर में महाकुंभ बसाया जाएगा। अलग- अलग सेक्टर का क्षेत्रफल भी विस्तारित किया जाएगा । कुंभ मेला क्षेत्र के एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर जाने के लिए गंगा नदी में बनाए जाने वाले पॉन्टून पुल की संख्या में भी इस बार बढ़ोतरी होगी। महाकुंभ के लेआउट प्लान के अनुसार इस बार आठ अतिरिक्त पांटून पुल बनाए जाएंगे। पिछली बार 22 पांटून पुल बने थे, जबकि इस बार 30 पांटून पुलों का निर्माण होगा।

योगी सरकार महाकुंभ को स्वच्छता के मॉडल के रूप में दुनिया के सामने प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है। कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद बताते हैं कि इसके लिए 1.45 लाख शौचालय बनाए जाएंगे। साथ ही कुंभ क्षेत्र में 10 हजार सफाई कर्मी भी लगाए जाएंगे। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 25 हजार डस्टबिन, 800 सफाई गैंग और आईसीटी बेस्ड मॉनिटरिंग सिस्टम भी प्रस्तावित किया गया है। इसे मेला प्राधिकरण की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है।

Share
अगला लेख → वर्तमान पीढ़ी के ज्ञानवर्धन के लिए पुलिस लाइंस व पीएसी वाहिन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *