मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

वाराणसी में भीषण सड़क हादसें में 8 लोगों की हुई मौत, कार और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर

वाराणसी में भीषण सड़क हादसें में 8 लोगों की हुई मौत, कार और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर

वाराणसी : ताजा खबर यूपी के वाराणसी से है, जहां तेज रफ्तार का कहर सामने आया है. यहां एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां आज सुबह 7 बजे एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई. वहीं इस टक्कर में 8 लोगों की जान चली गई. जानकारी के मुताबिक, यह घटना फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव की है.

आपको बता दें कि अर्टिका कार और ट्रक से टकरा गई, वहीं टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में बैठे 9 लोगों में से 8 की मौके पर ही मौत हो गई. एक साथ एक बच्चे की जान कार में बच गई है। सुबह सात बजे फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियाव में अर्टिका कार और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। कार पीलीभीत के रहने वाले की बताई जा रही है। कार में बैठे लोग काशी दर्शन करने गए थे, दर्शन के बाद बनारस से सभी लोग जौनपुर जा रहे थे।

रास्ते में उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई और 8 लोगों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को शिवपुर पोस्टमॉर्टम हाउस भेज दिया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. वहीं, इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की, इसके साथ ही सीएम ने घायल बच्चे को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया.

Share
अगला लेख → थलापति विजय का 'लियो' के नए पोस्टर में दिखा खतरनाक लुक, इस द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *