मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अयोध्या के Ram Mandir में पुजारी भर्ती के लिए निकाली गयी मेरिट लिस्‍ट, इंटरव्‍यू हुए शुरू

अयोध्या के Ram Mandir में पुजारी भर्ती के लिए निकाली गयी मेरिट लिस्‍ट, इंटरव्‍यू हुए शुरू

अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर में पुजारियों की भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट बना ली गई है और इसके लिए इंटरव्यू भी शुरू हो गए हैं. वहीं, कुल तीन हजार लोगों ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें से पौने दो सौ लोगों को मेरिट लिस्ट के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था.

इंटरव्यू में चुने गए लोगों को 6 महीने तक ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसके बाद जरूरत के मुताबिक उनकी नियुक्ति की जाएगी. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा संचालित प्रशिक्षण योजना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी, जबकि अब दो दिवसीय साक्षात्कार प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है।

बता दें कि तीर्थ क्षेत्र के रामकोट स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित साक्षात्कार में प्रथम चरण में चयनित 150 अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन पर यह मैसेज भेजा गया था. वहीं, पांच दर्जन से अधिक अभ्यर्थी साक्षात्कार स्थल पर पहुंचे.

Share
अगला लेख → Air Pollution : दिल्ली में कम नही हो रहा प्रदूषण का कहर ,AQI…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *