मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री मान ने पंजाब की पहली ‘शेर-ए-पंजाब’ टी20 क्रिकेट लीग का किया उद्घाटन धन की कमी के कारण नहीं रुकेगा किसी का इलाज – योगी आदित्यनाथ दिल्ली में पहली बार होगी अयोध्या की भव्य रामलीला, रवि किशन बनेंगे राम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे हिंदुस्तान में प्रदेश की एक नई पहचान बनाई है – राजनाथ सिंह क्यों भड़क उठी ईरान-US जंग में चिंगारी,क्या है वजह ? नेपाल बाढ़ पर CM योगी चिंतित, सीमा से लगे UP के जिलों में अलर्ट; अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश पंजाब के आदर्श स्कूल शिक्षकों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, ₹10 हजार से बढ़कर ₹22 हजार हुई सैलरी यूपी चुनाव से पहले सपा का बड़ा दांव, महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये देने का ऐलानvidh यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी BSP, मायावती ने किया बड़ा ऐलान राहुल गांधी का नागपुर प्लान! छात्रों के मुद्दों के बहाने BJP-RSS को घेरने की तैयारी

इन गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली – श्रीकांत शर्मा

इन गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली – श्रीकांत शर्मा

लखनऊ – कोरोना संकट के बीच गांव में रहने वाले लोगो के लिए अच्छी खबर है उत्तर प्रदेश के ऊर्जा विभाग ने ऊर्जा मंत्री की तरफ से कहा गया है की 15 फीसदी से कम लाइन लॉस वाले गांवों को भी 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इन गांवों के जर्जर तार प्राथमिकता के आधार पर बदले जाएंगे। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इसके लिए विभागीय अधिकरियों को निर्देशित किया।

श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि प्रदेश सरकार शहरों में 24 घंटे बिजली दे रही है। अब ऐसे गांवों को भी 24 घंटे निर्बाध बिजली मिलेगी जहां लाइन लॉस 15 फीसदी से कम होगा । राज्य सरकार गांवों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा ओडीओपी के जरिए गांवों के अर्थव्यवस्था को ठीक करने में जुटी है। गांवों में कुटीर उद्योगों की स्थापना से रोजगार के साधन बढ़ेंगे, बिजली की निर्बाध उपलब्धता इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि सरकार ग्राम पंचायतों, प्रबुद्ध लोगों एवं युवाओं को इस अभियान का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करती है। ग्राम पंचायतें इस प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर अपने गांव को 24 घंटे की आपूर्ति व्यवस्था का हिस्सा बना सकती हैं। ऊर्जा विभाग अब उपकेन्द्रवार अपने उपक्रमों की समीक्षा करेगा।

Share
अगला लेख → बिना वैक्सीन के भी यह नई दवा रोक सकती है कोविड-19 महामारी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *