मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कांग्रेस की कई बसों के नंबर ऑटो और टू-व्हीलर के -सिद्धार्थ नाथ सिंह

कांग्रेस की कई बसों के नंबर ऑटो और टू-व्हीलर के -सिद्धार्थ नाथ सिंह

लखनऊ – प्रवासी श्रमिकों के लिए कांग्रेस द्वारा बसों को उपलब्ध कराए जाने के मामले में विवाद और बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने दावा किया है कि कई बसों के नंबर थ्री व्हीलर और स्कूटर के हैं।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस द्वारा भेजी गई बसों की सूची की प्रारंभिक जांच में कुछ वाहनों के नंबर थ्री व्हीलर, स्कूटर और सामान ढोने वाले वाहनों के हैं।’ बता दें कि कांग्रेस द्वारा मंगलवार सुबह लखनऊ में बसें उपलब्ध कराने में असमर्थता जाहिर करने पर योगी सरकार ने उन्हें आज दोपहर 500 बसें गाजियाबाद तथा 500 बसें नोएडा के जिलाधिकारियों को सौंपने को कहा था।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव को भेजे गए पत्र में कहा था कि आपके पत्र के अनुसार आप लखनऊ में बस देने में असमर्थ हैं और नोएडा,गाजियाबाद बार्डर पर ही बस देना चाहते है। अत: ऐसी स्थिति में कृपया जिलाधिकारी गाजियाबाद को 500 बसें 12 बजे तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें। हालाँकि कांग्रेस ने पत्र लिखकर यूपी सरकार से शाम तक का समय मानेगा है बसों को गाज़ियाबाद और नॉएडा पहुंचने के लिए।

Share
अगला लेख → इन गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली - श्रीकांत शर्मा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *