मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

यूपी के शहर हुए और ज्यादा सेफ,लगाए गए 1 लाख सीसीटीवी कैमरे

यूपी के शहर हुए और ज्यादा सेफ,लगाए गए 1 लाख सीसीटीवी कैमरे

लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित नागरिकों की सुरक्षा को नए आयाम तक ले जाते हुए नगरीय विकास विभाग ने गृह विभाग के साथ मिलकर 1 लाख सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किये हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत राज्य के 17 नगर निगमों और गौतम बुद्ध नगर में सेफ सिटी परियोजना के तहत कुल 1 लाख सीसीटीवी कैमरों को एकीकृत कर दिया गया है, जो चौबीसों घंटे शहरों की कड़ी निगरानी रखेंगे।

नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने बताया की उत्तर प्रदेश में सेफ सिटी परियोजना स्मार्ट सिटी मिशन का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जो न केवल प्रदेश के बुनियादी ढांचे को बेहतर बना रहा है, बल्कि शहरवासियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने बताया कि सेफ सिटी परियोजना प्रदेश को देश का सबसे सुरक्षित प्रदेश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस परियोजना के अंतर्गत सभी कैमरों की निगरानी स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से की जा रही हैं | इससे शहरों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और वास्तविक समय में घटनाओं पर रेस्पॉन्स देने में मदद मिल रही है।

यह पहल विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि अयोध्या में होने वाले ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद लाखों श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो चुका है। सेफ सिटी परियोजना के तहत यह सुनिश्चित किया जायेगा की श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुखद अनुभव हो।

परियोजना की मुख्य विशेषताएं

*- सभी कैमरों की निगरानी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से रियल टाइम में होगी।

*- संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाने के लिए इंटेलिजेंट वीडियो एनालिटिक्स का उपयोग किया जाएगा।

*- आपातकालीन रेस्पॉन्स टाइम में ना सिर्फ कमी आएगी, बल्कि महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

Share
अगला लेख → इस नाम से जाने जाएंगे रामलला,पुजारी ने किया दावा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *