मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

अम्फान तूफ़ान – प्रधानमंत्री ने की 1000 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा

अम्फान तूफ़ान – प्रधानमंत्री ने की 1000 करोड़ रुपये की मदद की घोषणा

बशीरहाट – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात अम्फान से प्रभावित पश्चिम बंगाल का दौरा किया और राज्य को एक हजार करोड़ रुपये की अंतरिम मदद देने की घोषणा की है. राहत की घोषणा को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी ने एक हजार करोड़ के इमरजेंसी फंड का एलान किया है लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह एडवांस है या पैकेज है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बशीरहाट में प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा करने और एक समीक्षा बैठक करने के बाद ममता ने कहा कि संकट की इस घड़ी में एक साथ काम करने की जरूरत है. बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य में चक्रवात के बाद पैदा हुई स्थिति के बारे में भी जानकारी दी.

चक्रवात की चपेट में आने से अभी तक राज्य में कम से कम 77 लोगों की जान जा चुकी है. उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर, कोलकाता, हावड़ा और हुगली जिलों में बुनियादी ढांचे, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है.

Share This
अगला लेख → कराची एयरपोर्ट के पास PIA का विमान क्रैश, 107 लोग थे सवार

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun