मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

कराची एयरपोर्ट के पास PIA का विमान क्रैश, 107 लोग थे सवार

कराची एयरपोर्ट के पास PIA का विमान क्रैश, 107 लोग थे सवार

नई दिल्ली – पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का विमान कराची एयरपोर्ट के पास लैंडिंग के पहले क्रैश हो गया है. पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल सत्तार ने विमान के क्रैश होने की पुष्टि की है. A-320 विमान में कुल 107 लोग सवार थे. इनमें 99 यात्री और आठ क्रू मेंबर शामिल थे. मलबे से अब तक 15-20 लोगों को निकाला गया है. विमान करीब 10 साल पुराना था.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विमान क्रैश की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि पीआईए क्रैश की घटना हैरान और दुखी करने वाली है. मैं पीआई के सीईओ अरशद मलिक के संपर्क में हूं. अरशद मलिक कराची के लिए रवाना हो चुके हैं.

विमान ने दोपहर डेढ़ बजे लाहौर से कराची के लिए उड़ान भरी थी और कराची एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. रिहायशी इलाका होने की वजह से अफरातफरी का माहौल है. दुर्घटनास्थल पर धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है. बचाव अधिकारी घायलों को अस्तपाल पहुंचा रहे हैं. विमान दुर्घटना के कारण कराची के सभी बड़े अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है.

Share
अगला लेख → गांगुली की उम्मीदों को लगा झटका

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *