मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ समाप्त, जून में आ सकता है यूपी बोर्ड रिजल्ट

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ समाप्त, जून में आ सकता है यूपी बोर्ड रिजल्ट

लखनऊ – उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की 83 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो गया है. सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि 23 मई को ग्रीन जोन के 20 जिलों में से 19 जिलों की कापियों का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो चुका है. वहीँ ऑरेंज जोन के 36 जिलों में से 19 जिलों में बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया है. इसमें ऑरेंज जोन में पड़ने वाला प्रयागराज जिला भी शामिल है.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की सचिव नीना श्रीवास्तव का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है. इसलिए बोर्ड की पूरी कोशिश होगी कि उसके पहले यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया जाये. आपको बतादें कि यूपी बोर्ड के सचिव नीना श्रीवास्तव का कार्यकाल 31 मार्च 2020 को पूरा हो रहा था.परन्तु रिजल्ट के मद्देनजर उन्हें तीन महीने अर्थात 30 जून तक का सेवा विस्तार दे दिया गया है.

कोविड – 19 के प्रकोप और लॉकडाउन के कारण प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन, ऑरेंज जोन और रेड जोन में बांटा गया है. इन्हीं जोन के अनुसार यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य भी शुरू करवाया गया. ग्रीन जोन में 5 मई से ऑरेंज जोन में 12 मई से और रेड जोन में 19 मई से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हुआ.

प्रदेश के ग्रीन जोन में आने वाले जिलों में बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन 5 मई से शुरू होकर 25 मई को ख़त्म होना है. प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा था कि मई के अंत तक बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जायेगा. तथा रिजल्ट जून तक घोषित कर दिया जाएगा.

Share
अगला लेख → आमिर की बेटी इरा को मिला नया Buddy

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *