मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Swiggy और Zomato को टक्कर देने फ़ूड बाजार में उतरा Amazon

Swiggy और Zomato को टक्कर देने फ़ूड बाजार में उतरा Amazon

बिजनेस न्यूज़ – कोरोना महामारी के चलते देश में लगे लॉक डाउन ने कई मल्टी नेशनल कंपनी को अपना बिजनेस बदलने पर विवश कर दिया है इस सबके बीच अमेजन ने भी भारतीय फूड बाजार में दस्तक दे दी है. अमेजन फूड के नाम से उसने भारतीय ग्राहकों के लिए डिलिवरी सेवा की शुरुआत की है. उसकी टक्कर ऑनलाइन फूड डिलिवरी करने वाली दो दिग्गज कंपनियों से होगा.

हालांकि अमेजन ने इसकी शुरुवात बेंगलुरू शहर से की है. ई कॉमर्स कंपनी कंपनी का फूड डिलिवरी सेवा को पिछले साल लांच करने का इरादा किया था. मगर कुछ कारणों से ऐसा संभव नहीं हो सका. उसने बयान जारी कर कहा कि ग्राहकों की मांग पर फूड डिलिवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहकों का कहना था कि अभी तो अन्य सामानों की खरीदारी के लिए उनकी पसंद अमेजन है मगर अब उससे घर बैठे तैयार फूड डिलिवरी की भी सेवा चाहते हैं.

कंपनी ने बताया कि ग्राहक फूड का ऑर्डर देने के लिए अमेजन पर भरोसा जताते थे. वर्तमान समय को देखते हुए लोगो तक तैयार खाना पहुंचाना वक्त की जरूरत है. कंपनी का कहना है कि उसे स्थानीय कारोबार की जरूरत की समझ है. इसलिए ऑनलाइन फूड ऑर्डर के लिए बेंगलुरू में सेवा की शुरुआत की जा रही है. अमेजन फूड से ग्राहकों को स्थानीय रेस्टोरेंट और क्लाउड किचन से बना खाना मुहैया होगा.

कंपनी ने हालांकि ये नहीं बताया कि आगे उसकी सेवा किस शहर में देने और कब शुरू करने की है. जानकारों का कहना है कि अमेजन को Swiggy और Zomato से कड़ा मुकाबला करना होगा. दोनों कंपनियां भारत में पहले से ही पांव जमाए हुए हैं. पिछले साल जोमैटो ने उबर ईट का 200 मिलियन डॉलर में अधिग्रहण कर भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाई थी. हालांकि कोरोना वायरस के कारण ऑनलाइन फूड मुहैया करानेवाली कंपनियों को करारा झटका लगा है.

Share
अगला लेख → उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ समाप्त, जून में आ सकता है …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *