मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

UP News : मजदूरों से भरी पिकअप नहर में पलटी , 20 लोग हुए घायल

UP News : मजदूरों से भरी पिकअप नहर में पलटी , 20 लोग हुए घायल

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सदर कोतवाली क्षेत्र के तेंदू गांव के पास शनिवार को मजदूरों से भरी पिकअप नहर में पलट गई, जिसमें 20 से अधिक मजदूर घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है, अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

पिकअप में क्षमता से अधिक मजदूर सवार थे, रफ्तार भी बताई जा रही है। यूपी सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितनरगी थाना क्षेत्र के रहने वाले कुछ मजदूरों को धान काटने के लिए चंदौली जिले के चकिया इलाके में ले जाया गया था. शनिवार की सुबह दो पिकअप पर सवार होकर मजदूर वापस लौट रहे थे, तभी वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर तेंदू पुल के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई।

वहीं, हादसे में पिकअप में सवार 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आठ मजदूरों को अंदरूनी चोटें आईं. सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायावती (40) समेत तीन मजदूरों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

Share
अगला लेख → पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा नए भारत का दर्शन : सीएम योगी

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *