मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

IND vs SA: T20 सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा भारी झटका, पूरी सीरीज से ये खिलाड़ी हुआ बाहर

IND vs SA: T20 सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा भारी झटका, पूरी सीरीज से ये खिलाड़ी हुआ बाहर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज से ठीक पहले अफ्रीकी टीम को बड़ा झटका लगा है, भारतीय टीम के खिलाफ अफ्रीका के मुख्य तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं.

खबर है कि लुंगी एनगिडी को उनके बाएं पैर के टखने की चोट के कारण बाहर कर दिया गया है और चोट से उबरने में असमर्थता के कारण उन्हें पूरी सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से लुंगी एनगिडी के बाहर होने के बाद ब्यूरॉन हेंड्रिक्स को दो साल बाद वापसी का मौका मिला है. ब्यूरन हेंड्रिक्स ने आखिरी बार अफ्रीका के लिए 2021 में खेला था।

हेंड्रिक्स ने अब तक अपने करियर में एक टेस्ट, आठ वनडे और 19 टी20 मैच खेले हैं। ब्यूरॉन हेंड्रिक्स के टी20 रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक 19 मैचों में 25 विकेट लिए हैं और इस दौरान उन्होंने 9.19 की इकॉनमी रेट से रन भी दिए हैं.

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 10 दिसंबर से शुरू होगी, जिसका पहला मैच डरबन में और बाकी दो मैच 12 दिसंबर और 14 दिसंबर को जोहान्सबर्ग में खेले जाएंगे।

Share
अगला लेख → UP News : मजदूरों से भरी पिकअप नहर में पलटी , 20 लोग हुए घाय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *