मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

खाली पेट सुबह पपीता खाने से शरीर में मिलेंगे कई फायदे , जानिए यहां

खाली पेट सुबह पपीता खाने से शरीर में मिलेंगे कई फायदे , जानिए यहां

पपीता एक ऐसा फल है जो साल के 12 महीने मिलता है, यह फल विटामिन और खनिजों के साथ-साथ पोटेशियम, फाइबर और फोलेट गुणों से भरपूर होता है और इसमें पपेन एंजाइम भी होता है।

वहीं जो आपको कई समस्याओं से राहत दिलाता है वही पपीता हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। फाइबर और आयरन से भरपूर इस फल का सुबह सेवन करने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

पेट संबंधी समस्याओं में कारगर: अगर आप कब्ज, अपच, गैस जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं तो आपको पपीता के अलावा सब्जी, सूप, सलाद, हलवा, फ्रूट स्मूदी आदि के रूप में भी इसका सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से आपका पाचन मजबूत होगा और पेट का पीएच लेवल संतुलित रहेगा।

डायबिटीज में फायदेमंद: स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार कच्चे पपीते का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इससे शुगर लेवल नहीं बढ़ता है. इस रोग से पीड़ित रोगी 1 कप पपीते का सेवन कर सकते हैं। दरअसल इस फल में 85% पानी, 10% कार्बोहाइड्रेट, 2% फाइबर, प्रोटीन 1% और वसा 0 होता है। इसलिए डायबिटीज को नियंत्रण में रखने के लिए 100 ग्राम पपीता काफी है।

दिल के लिए सेहतमंद: अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो पपीता खाएं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है। पपीते में पोटैशियम भी होता है, जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाकर आप हार्ट अटैक, स्ट्रोक, कोरोनरी हार्ट डिजीज से खुद को बचा सकते हैं।

Share
अगला लेख → Lucknow News : राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पकड़ा गया फर्जी …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *