मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

होली के रंगों में घोले स्वाद का तड़का, घर पर बनाएं पारंपरिक कांजी

होली के रंगों में घोले स्वाद का तड़का, घर पर बनाएं पारंपरिक कांजी

राजस्थान की पहचान बने कांजी वड़े का स्वाद अनोखा होता है। खासतौर पर मारवाड़ में होली के मौके पर कांजी वड़ा गुजिया के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इस बार होली के खास मौके पर घर पर ही इसे बनाकर देखें। इसकी विधि बेहद आसान है।

कांजी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

पानी
हल्दी पाउडर
हींग
पीली सरसों
काली सरसों
नमक
सरसों का तेल
लाल मिर्च पाउडर

कांजी बनाने की विधि:

सबसे पहले एक पैन में पानी को उबाल लें और फिर इसे ठंडा होने दें।
ठंडा होने के बाद इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पीली और काली सरसों, और स्वादानुसार नमक डालें।
इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर एक कांच के जार में डालें।
इसे 4-5 दिनों तक धूप में रखें ताकि यह अच्छे से फर्मेंट हो जाए और हल्का खट्टा स्वाद आ जाए।

वड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

मूंग दाल
नमक
तेल
मिर्च
अदरक
लहसुन

वड़ा बनाने की विधि:

पहला स्टेप:

  • मूंग दाल को रातभर भिगोकर रखें।
  • सुबह इसे पानी से निकालकर ग्राइंडर में नमक, मिर्च और अदरक के साथ दरदरा पीस लें।
  • इस मिश्रण को एक बाउल में निकालकर अच्छे से फेंटें ताकि यह हल्का और फ्लफी हो जाए।

दूसरा स्टेप:

  • गैस ऑन करें और एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
  • अब छोटे-छोटे वड़े बनाकर तेल में डालें और सुनहरा होने तक तलें।
  • जब वड़े तैयार हो जाएँ, तो इन्हें निकालकर अलग रख दें।

तीसरा स्टेप:

  • एक बड़े बाउल में गुनगुने पानी में हींग डालकर मिक्स करें।
  • तैयार वड़ों को इसमें 10 मिनट तक भिगोकर रखें ताकि वे नरम हो जाएँ।
  • फिर इन्हें कांजी वाले जार में डालें।

अब आपका चटपटा और पारंपरिक राजस्थानी कांजी वड़ा तैयार है। इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें और होली के त्योहार का मज़ा दोगुना करें!

Share
अगला लेख → क्या रोजाना शैंपू करने से बाल होते हैं कमजोर? जानें सही हेयर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *