मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

पीडीए इंडिया गठबंधन के बूते भाजपा को केन्द्र की सत्ता से हटाएंगे- अखिलेश यादव

पीडीए इंडिया गठबंधन के बूते भाजपा को केन्द्र की सत्ता से हटाएंगे- अखिलेश यादव

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार और यूपी में दो बार की सरकार के तमाम झूठे दावों की सच्चाई यह है कि आज भी आदिवासियों, गरीबों और किसानों की हालत ज्यों की त्यों है, उनकी आर्थिक, सामाजिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से सभी त्रस्त हैं। जनता को सामान्य जनसुविधायें बिजली, पानी, सड़क, रोटी, कपड़ा, दवा और पढ़ाई भी भाजपा सरकार में नहीं मिल पा रही है। चारो तरफ लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपाई झूठे और निम्नस्तरीय सोच वाले है। इसलिए इनसे सावधान रहना है। हमारा पहला लक्ष्य भाजपा को केन्द्र की सरकार से हटाना है। तभी ईवीएम हटेगी और जनता को खुशहाली मिलेगी। उन्होंने कहा कि ईवीएम का आविष्कार जापान ने किया था लेकिन जापान में बैलट से चुनाव होता है।

अखिलेश यादव आज पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे ज्यादा जातिवादी पार्टी है। नाम बदलना ही भाजपा अपनी उपलब्धि मानती है। अपने दो कार्यकाल में भाजपा ने समाजवादी पार्टी के कामों को ही अपना बताकर अपनी वाहवाही करवा रही है।

अखिलेश यादव ने कहा की भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती है। भाजपा सरकार की नीतियां आरक्षण विरोधी है। भाजपा सरकार आरक्षण को समाप्त करने के लिए आउटसोर्सिंग से भर्ती कर रही है।
अखिलेश यादव ने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बिजली का उत्पादन समाजवादी सरकार में ही दुगना हुआ था। गरीबों को इलाज की मुफ्त सुविधा दी गई थी। गंभीर रोगों किडनी, लीवर, हार्ट, कैंसर के इलाज की निःशुल्क सुविधा थी। छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांट कर उनके भविष्य को बेहतर बनाने का काम किया गया था। उन्होंने कहा कि विकसित भारत कैसे बनेगा जब किसान कर्ज में डूबकर आत्महत्या करने को मजबूर है? सरकार किसानों को उनकी फसल का एमएसपी तक नहीं दे पा रही है। नौजवान बेरोजगारी से परेशान हो रहा है।

Share
अगला लेख → 2024 में जीते तो सरकार के बुलडोजर का मुँह घुमा देंगे - अजय र…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *