मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई

2024 में जीते तो सरकार के बुलडोजर का मुँह घुमा देंगे – अजय राय

2024 में जीते तो सरकार के बुलडोजर का मुँह घुमा देंगे – अजय राय

अमरोहा – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने अमरोहा ज़िले के कूबि गांव में 302 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों से मुलाक़ात की। अजय राय जी ने किसानों को विश्वास दिलाया की उनकी लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। तत्पश्चात छठे दिन की यात्रा में वासुदेव तीर्थ, हज़रत शाह विलायत दरगाह, पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी बाजपेई, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय ने माल्यार्पण किया। मंडी चौक, मुरादाबादी गेट होते हुए यात्रा पायती कलां पहुंची जहां श्री अजय राय जी ने जनसभा को संबोधित किया और आज के यात्रा का समापन हुआ।

सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय ने कहा की ये किसान विरोधी सरकार है जो गन्ना भुगतान नहीं करती, जो मुख्यमंत्री के वादे के बावजूद 9 महीने में बिजली बिल माफ़ नही करती। अजय राय जी ने कहा की ये गंगा जमुनी तहजीब का देश है, जहां उसी गंगा किनारे से ओम नमः शिवाय भी होता हैं और अज़ान भी होती है। उन्होंने जनता से अपील की कि आप किसी को हराने के बजाए, कांग्रेस को जिताइये और ताकत दिजिए, 2024 का चुनाव जीते तो योगी के बुल्डोजर का मुँह घुमा देंगे। भाजपा के अच्छे दिन से अच्छे वो 2014 से पहले वाले दिन थे, हमे वही लौटा दो। यात्रा का मकसद लोगो में विश्वास पैदा करना, खौफ दूर करना है।

Share
अगला लेख → देश में कोरोना नें पकड़ी रफ्तार , पिछले 24 घंटें में मिले 41…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *