10.5.24
CM योगी शुक्रवार गोरखपुर और बांसगांव के प्रत्याशियों के नामांकन में उपस्थित रहेंगे,बहराइच में जनसभा को संबोधित करेंगे- दिल्ली: PM मोदी शुक्रवार महाराष्ट्र के नन्दूरबार,तेलंगाना के महबूबनगर,हैदराबाद में जनसभा ओड़िशा के भुवनेश्वर में रोड शो करेंगे- लखनऊ : DCM ब्रजेश पाठक शुक्रवार बलिया और गाज़ीपुर में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे- लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी शुक्रवार घोसी से NDA प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होंगे,चंदौली में जनसभा को संबोधित करेंगे,बस्ती में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे – दिल्ली : HM अमित शाह आज झारखंड के खूँटी,बंगाल के नाडिया,बीरभूम और आसनसोल में जनसभा को संबोधित करेंगे – लखनऊ- भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या आज अमेठी और प्रयागराज में चुनाव प्रचार करेंगे- लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार कन्नौज और कानपुर में संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे,राहुल गांधी शुक्रवार लखनऊ में राष्ट्रीय संविधान सम्मेलन में शामिल होंगे- लखनऊ : VP जगदीप धनखड़ शुक्रवार अयोध्या आयेंगे,श्री राम लला के दर्शन पूजन करेंगे – दिल्ली : केरल में कर्मचारियों और एयरलाइंस प्रबंधन के बीच हुए समझौते के बावजूद, राज्य के चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों से खाड़ी देशों के विभिन्न गंतव्यों के लिए AirIndiaExpress की उड़ान सेवाएं बाधित बनी हुई हैं- ग़ाज़ियाबाद- टाटा स्टील्स के बिज़नेस हेड का हत्यारा अक्की उर्फ़ दक्ष को ग़ाज़ियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया – IPL में आज चेन्नई और गुजरात की टीम के बीच होगा मुक़ाबला – मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाक़ों में तपिश जारी रहेगी,पूर्वी भारत में बारिश और ओले गिरने की संभावना है !!