16.2.24
CM योगी आज सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों/शिक्षाविदों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुये , CM आज 67वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में शामिल होंगे – दिल्ली : PM मोदी आज हरियाणा और राजस्थान में अरबों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण करेंगे – दिल्ली : किसान संगठनों ने आज भारत बंद का ऐलान किया है,सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम – राहुल गांधी की न्याय यात्रा आज यूपी में प्रवेश करेगी,आज बिहार के सासाराम में तेजस्वी यादव – राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुये – लखनऊ: पुलिस भर्ती परीक्षा और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के मद्देनज़र संपूर्ण प्रदेश में कल होने वाले तहसील दिवस स्थगित किया हुआ,अब 20 फ़रवरी को तहसील दिवस आयोजित होंगे – मणिपुर : मणिपुर में कल फिर बवाल ,चुराचाँदपुर में सैकड़ों लोगों ने DC-SP ऑफिस को घेरा,गाड़ियाँ जलाईं,कई घायल,इंटरनेट सेवाएँ अगले पाँच दिन बंद – क्रिकेट: राजकोट टेस्ट – भारत आज दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ आज अपनी पहली पारी में 5 विकेट पर 326 रन के स्कोर से आगे खेलेगा