22.5.24
PM मोदी आज बस्ती और श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करेंगे,PM के साथ बस्ती में CM योगी और श्रावस्ती में DCM केशव मौर्य जनसभा में शामिल होंगे , PM मोदी सायंकाल दिल्ली के द्वारका में जनसभा को संबोधित करेंगे- लखनऊ : CM योगी आज PM मोदी के कार्यक्रम के अतिरिक्त जौनपुर,सुल्तानपुर,सिद्धार्थनगर,श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करेंगे – दिल्ली: HM अमित शाह आज बंगाल के कांथी,डेबरा,पुरलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे,बाँकुरा में रोड शो करेंगे – लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी आज आज़मगढ़ और मऊ दौरे पर रहेंगे,आज़मगढ़ में संगठन की बैठक और मऊ में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे – लखनऊ : DCM केशव मौर्य आज प्रयागराज के हंडिया में जनसभा को संबोधित करेंगे – लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आज़मगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे – लखनऊ : बसपा प्रमुख मायावती आज सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगी – दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज हरियाणा के चरखी दादरी,सोनीपत में जनसभा को संबोधित करेंगे और चंडीगढ़ में संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे- दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज झारखंड के गोड्डा और राँची में जनसभा को संबोधित करेंगे – बिहार भाजपा ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कलाकार पवन सिंह को पार्टी से बर्खास्त किया – मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी जारी रहेगी,हीट वेव से बचें,सतर्क रहें- इंटरनेशनल : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज ईरान में ईरानी राष्ट्रपति,विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे !!