24.2.24
HM अमित शाह के आवास पर बड़ी बैठक आज- CM योगी आदित्यनाथ,DCM ब्रजेश पाठक,DCM केशव मौर्य होंगे शामिल,लोकसभा चुनाव,मंत्रिमंडल विस्तार,आगामी MLC चुनाव पर चर्चा संभव है – दिल्ली : PM मोदी आज सहकारिता क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे,भारत मण्डपम में होगा कार्यक्रम , PM आज VC के ज़रिये छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एनटीपीसी के 1,600 मेगावॉट के लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन के पहले चरण को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और एनटीपीसी के लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण का शिलान्यास करेंगे – दिल्ली : केंद्र सरकार ने लद्दाख के नेताओं को उनकी माँगों को लेकर आज दिल्ली बुलाया,पूर्ण राज्य का दर्जा समेत अन्य मामलों पर गृह मंत्रालय और नेताओं के बीच होगी बैठक – मुरादाबाद :कांग्रेस नेता जयराम रमेश का बयान- आज यात्रा का 42 वां दिन है,हम आज मुरादाबाद से फिर से शुरू कर रहे हैं,कल 25 तारीख को यात्रा संभल से फिर से शुरू होगी,हम दिन के अंत में आगरा पहुंचेंगे जहां हमें उम्मीद है कि अखिलेश यादव भी मौजूद होंगे- उत्तराखण्ड : UCC को लेकर समिति की पहली बैठक आज -दिल्ली : किसान आंदोलन का मामला- 29 फ़रवरी तक दिल्ली कूच नहीं,आज कैंडल मार्च -दिल्ली: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की दिल्ली में लोकसभा चुनावों में गठबंधन की घोषणा आज,दोनों दलों के नेता संयुक्त PC करेंगे – खेल : FIH पुरुष हॉकी प्रो लीग में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया भिड़ेंगे,सायंकाल साढ़े सात बजे ओड़िशा के बिरसा मुंडा स्टेडियम होगा मैच – इंटरनेशनल : फ़्रांस यूक्रेन के साथ मज़बूती से खड़ा है,मैक्रॉन ने कहा हम यूक्रेन का साथ देते रहेंगे