26.10.23
CM योगी आज बागपत के दौरे पर हैं,CM आज करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण करेंगे,श्री गोरक्षनाथ आश्रम के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे CM – दिल्ली : PM मोदी आज गोवा में राष्ट्रीय खेलों का औपचारिक उद्घाटन करेंगे,वे खेलों में हिस्सा लेने वाले एथलिटों को सम्बोधित भी करेंगे -लखनऊ : DCM ब्रजेश पाठक का बयान-श्रीरामलला के भव्य मन्दिर का सपना पूरा हो गया है,प्रधानमंत्री जी भी आएंगे पूरे देश प्रदेश के नागरिक इंतज़ार कर रहें राम लला के विराजमान होने का हमलोग बहुत उत्सुक हैं-DCM – लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी आज सायंकाल सीतापुर रोड पर नारी वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे – दिल्ली : HM अमित शाह ने सहकारी क्षेत्र के माध्यम से उन्नत और पारंपरिक बीजों के उत्पादन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया – दिल्ली : विदेश मंत्रालय समीक्षा के बाद कुछ श्रेणियों के लिए कनाडा में वीजा सेवा आज से फिर शुरू कर रहा है-ये श्रेणियां हैं-प्रवेश वीजा, व्यापार वीजा, मेडिकल वीजा, और कॉन्फ़्रेंस वीज़ा – राजस्थान : पेपर लीक मामले में ED कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटसारा व अन्य के यहाँ छापेमारी कर रही है -वर्ल्ड कप :आज श्रीलंका और इंग्लैंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने सामने होंगे