3.5.24
CM योगी शुक्रवार को संभल,बदायूँ और आँवला में जनसभा को संबोधित करेंगे – दिल्ली : PM मोदी आज बंगाल में दुर्गापुर,कृष्णा नगर,बोलपुर,सिंहभूम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे- लखनऊ : रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह का नामांकन आज,DCM ब्रजेश पाठक नामांकन में शामिल होंगे -लखनऊ : DCM केशव मौर्य गोंडा जायेंगे,करण भूषण सिंह के नामांकन शामिल होंगे – दिल्ली : HM अमित शाह आज कर्नाटक के हुक्केरी ,महाराष्ट्र के रत्नागिरी,सांगली और सायंकाल नार्थ गोवा में जनसभा को संबोधित करेंगे – लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी आज संभल में नामांकन सभा और जालौन में संगठनात्मक बैठक में मार्गदर्शन करेंगे- रायबरेली: राहुल गांधी का नामांकन ,रोड शो के बाद नामांकन करेंगे – लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी और कन्नौज में जनसभा को संबोधित करेंगे,कन्नौज से सैफ़ई जायेंगे- लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष,CPI के नेता अतुल अंजान का निधन – दिल्ली : भारत ने खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्झर की हत्या के कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रृडो के आरोपों का खंडन किया,भारत ने कहा कि इस तरह के बयान कनाडा में अलगाववाद, उग्रवाद और हिंसा को मिल रहे राजनीतिक संरक्षण को उजागर करते हैं – IPL में आज मुंबई और कोलकाता की टीमें भिड़ेंगी- मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाक़ों में हीट वेव का प्रकोप जारी रहेगा,दक्षिण भारत में भयंकर गर्मी जारी रहेगी,हीट वेव से बचें