मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

CM योगी ने पत्रकार की हत्या मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, परिजनों को 10 लाख का मुआवजा

CM योगी ने पत्रकार की हत्या मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, परिजनों को 10 लाख का मुआवजा

बलिया – फेफना कस्बे में टीवी पत्रकार रतन सिंह की हत्या मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतक रतन सिंह के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान भी किया है.

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री ने बलिया के पत्रकार रतन सिंह की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है. साथ ही शोक संतप्त परिवार के लिए 10 लाख रुपए आर्थिक मदद का भी ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देश भी दिए हैं.

सोमवार रात को फेफना कस्बे में आपसी रंजीश और जमीन विवाद में पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अरविंद सिंह, दिनेश सिंह और सुनील सिंह समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. आगे की कार्रवाई जारी है. पुलिस अधीक्षक (एसपी) देवेंद्र नाथ ने बताया कि झगड़े के दौरान पट्टीदारों ने पत्रकार रतन सिंह को गोली मारी.

Share This
अगला लेख → AIIMS के 4 डॉक्टर्स की फोरेंसिक टीम पहुंची मुंबई, सुशांत की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 82% 💨 4 km/h
Dehradun