मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री? ‘Gen-Z को धमका नहीं सकते’—राहुल गांधी का पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव

Dy Cm केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर तंज, कहा- पहले चलवाईं गोलियां और अब कर रहे झूठा नाटक

Dy Cm केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर तंज, कहा- पहले चलवाईं गोलियां और अब कर रहे झूठा नाटक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कांवड़ यात्रा और धार्मिक मुद्दों को लेकर तीखा प्रहार किया है। मौर्य ने अखिलेश के हालिया कांवड़ पथ निर्माण के दावे को ‘ढोंग’ और ‘नाटक’ करार देते हुए सपा पर सत्ता में रहते हुए हिंदू भावनाओं का दमन करने का गंभीर आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सपा का ‘झूठा PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूला अब जनता के बीच बेनकाब हो चुका है और सपा-INDI गठबंधन के लिए 2047 तक सत्ता के दरवाजे बंद हैं।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी पोस्ट में मौर्य ने अखिलेश पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि सपा शासन में रामभक्तों पर गोलीबारी, शिवभक्तों पर लाठीचार्ज, कांवड़ियों को भजन-कीर्तन से रोका गया, नवरात्रि और दीपावली में अंधेरा फैलाया गया, मेडिकल कॉलेज से बाबा साहब अंबेडकर का नाम हटाया गया, और कब्रिस्तानों की दीवारें बनवाई गईं, लेकिन हिंदुओं के श्मशान घाटों की सुध नहीं ली गई।

मौर्य ने अखिलेश के कांवड़ पथ निर्माण के वादे को पाखंड बताते हुए कहा कि सपा ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का विरोध किया और अब मथुरा-वृंदावन धाम के विकास का भी विरोध कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले अखिलेश जी, सत्ता में रहते आपने हिंदू भावनाओं का अपमान किया और अब धर्म के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं। जनता आपके इस दिखावे को समझ चुकी है।

7 जुलाई को अखिलेश यादव ने कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि सपा की सरकार बनने पर कांवड़ियों के लिए विशेष मार्ग बनाए जाएंगे। इस बयान को सपा की हिंदू मतदाताओं को आकर्षित करने की रणनीति के रूप में देखा गया। हालांकि, अखिलेश ने बीजेपी पर कांवड़ यात्रा और कुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों में लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया।

मौर्य ने अखिलेश के इस बयान को झूठा करार देते हुए कहा कि सपा ने सत्ता में रहते हुए रामभक्तों और शिवभक्तों पर जुल्म ढाए, कांवड़ियों को भक्ति में बाधा डाली और धार्मिक आयोजनों को दबाने का काम किया। उन्होंने सपा पर तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश अब सत्ता से दूर होने की बेचैनी में छटपटा रहे हैं। मौर्य ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा का पूरी तरह सफाया कर देगी।

Share This
अगला लेख → पंजाब में 10 लाख का फ्री इलाज, जानिए कैसे आपको मिलेगा सेहत क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 78,226 +298 (+0.38%)
निफ्टी 24,415 +98 (+0.4%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 85% 💨 5 km/h
Dehradun