मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
चंडीगढ़ में ‘वारिस पंजाब दे’ समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा सुप्रीम कोर्ट बोला- पैलेट गन से घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराएं, दिल्ली सरकार को आदेश; केंद्र हथियारों का रिकॉर्ड रखे लखनऊ नगर निगम में BJP में बगावत, 36 पार्षदों ने मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ खोला मोर्चा फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP

Gorakhpur : सांसद रवि किशन ने बच्चों के साथ स्वास्थ्य पर की चर्चा , टीबी से पीड़ित बच्चों को पोषण दी पोटली

Gorakhpur : सांसद रवि किशन ने बच्चों के साथ स्वास्थ्य पर की चर्चा , टीबी से पीड़ित बच्चों को पोषण दी पोटली

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चरगांवा स्थित जनता इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित बाल स्वास्थ्य मेले में बच्चों को सेहत के साथ-साथ मनोरंजन का भी लाभ मिला। इस मेले का उद्घाटन सदर सांसद और फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ल ने किया। उन्होंने मेले में भाग लेने वाले बच्चों से बातचीत की और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक टिप्स दीं। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में रवि किशन ने टीबी का इलाज करा रहे पांच बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी मदद के लिए सेफ सोसाइटी नामक स्वयंसेवी संस्था द्वारा दी गई पोषण पोटली बच्चों को सौंपी। यह संस्था इन बच्चों को अक्टूबर माह में गोद लेकर उनकी देखभाल कर रही है।

इस मौके पर सदर सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है और इस लक्ष्य को पूरा करने में निक्षय मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। निक्षय मित्र टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण सामग्री और अन्य सहायता प्रदान करते हैं, जिससे उनकी बीमारी का इलाज आसान हो जाता है और समाज में टीबी मरीजों के प्रति भेदभाव भी समाप्त होता है। सांसद ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। साथ ही, बच्चों से अपील की कि वे अपनी पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ स्वच्छता और शारीरिक व्यायाम पर भी ध्यान दें। उन्होंने अपनी व्यक्तिगत उदाहरण देते हुए कहा कि नियमित व्यायाम से वे भी अपनी फिटनेस बनाए रख सकते हैं।

Share This
अगला लेख → Kanpur : महापौर के प्रयासों से 40 साल से बंद शिव मंदिर का ता…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,928 +273 (+0.35%)
निफ्टी 24,317 +67 (+0.28%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 86% 💨 7 km/h
Dehradun