Lucknow : इकना स्टेडियम में 29 अक्टूबर को होगा भारत- इंग्लैंड के बीच मुकाबला , इतने रूपये में मिलेगा टिकट
लखनऊ : आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के पांच मैच लखनऊ में होंगे. इन पांच मैचों में देश-विदेश के कई जाने-माने दिग्गज खिलाड़ी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आकर चौके-छक्के लगाएंगे. इसके अलावा विदेशों से भी लोग इन मैचों का आनंद लेने के लिए अपनी सीटें बुक करा रहे हैं. ऐसे में सबसे खास बात ये है कि इकाना में होने वाले पांच क्रिकेट मैचों के टिकट अलग-अलग कीमत पर उपलब्ध हैं.
इन मैचों में सबसे महंगे टिकट 29 अक्टूबर को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले विश्व कप मैच के हैं। जिसमें जनरल टिकट की कीमत 2100 रुपये से शुरू होकर 3750 रुपये तक है. जबकि सेमी हॉस्पिटैलिटी की कीमत 6500 रुपये से 8000 रुपये तक रखी गई है. अगर आप नॉर्थ लॉन में बैठकर भारत और इंग्लैंड के क्रिकेट का मजा लेना चाहते हैं तो आपको 15000 रुपये तक चुकाने होंगे. साउथ लॉन में बैठकर क्रिकेट देखने के लिए आपको 18000 रुपये का टिकट खरीदना होगा। इतना ही नहीं, नॉर्थ कॉरपोरेट बॉक्स की कीमत 25,000 रुपये रखी गई है, जबकि साउथ कॉरपोरेट बॉक्स की कीमत 40,000 रुपये कर दी गई है।